FREE होम रेमेडी पूछने के लिए फ़ोन करें 09414989423(१)इस ब्लॉग में आप अपने अटपटे सवाल भेज सकतें है ,तरीका आसान है कमेन्ट के खाने में अपना कमेन्ट लिखें और साथ ही अपना अटपटा सवाल भी लिखें ज़वाब इसी ब्लॉग पर और पंजाब केसरी (रविवार की मैगजीन)में पढ़ सकतें है ,जो जालंधर से छपता है ,इस अखबार को आप ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं ,तो देर किस बात की भेजिए अपना अटपटा सवाल और पायें चटपटा ज़वाब ,साथ में मनोरंजन भी(बिलकुल फ्री ) (२)आप नुसका पूछने के लिए इस नंबर पर कॉल भी कर सकतें है (बिलकुल फ्री )(09414989423)E-MAIL भी कर सकतें हैं (dr.kait.jogi@gmail.com)(drkait@hotmail.com)(kait_jogi@yahoo.co.in)(drkait@rediffmail.com)ब्लॉग विजिट करते रहें मिलते है एक छोटे से ब्रेक के बाद

Followers

Monday 25 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे  सवाल -चटपटे  जवाब 
(१)कुत्ते लड़ते क्यों हैं ?
    -अपना अधिकार छिन जाने के डर से 
(२)आप इतना काम क्यों करतें हैं ?
    -मैं कुछ नहीं करता ,लोग अपने आप काम करवाते रहतें हैं 
(३) आदमी सबसे ज्यादा दुखी कब होता हैं ?
    -जब वो अपना कमाया सुख भूलता हैं 
(४)चुगली करने से क्या लाभ होता है ?
    -मोहल्ले की सफाई होती है,बिना झाड़ू के 
(५)लोग इतना काम क्यों करतें हैं ?
    -सोने के बिस्किट खाने के लिए 
(६)यदि कोई हिरोईन आपको "प्रपोज" करे तो ?
    -उसके बच्चों का मुफ्त में पापा बन जायूँगा(इस उम्र में )
(७)यदि दिल टूट जाये तो क्या करें ?
    -कुछ मत करना ,हार्ट अटेक का खतरा टला 
(८)यदि आदमी चार पैरों से चलता तो ?
    -सबसे पहले गधे के दुल्लती मारता
(९) लोग कन्या भ्रूण हत्या क्यों करते हैं ?
    -आने वाली पीढ़ी को कुंवारा रखने के लिए 
(१०)हमने आपको एक ऊँठ,एक ट्रक चारा भेजा था,मिल गया क्या ?
    -जी नहीं,ऊँठ का इ-मेल मिला था,"हम  ट्रक लेकर फरार हो गए हैं "

Sunday 24 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल चटपटे जवाब 
(१)मै  दुबला -पतला हूँ,घरवाले मेरी शादी मोटी लड़की से क्यों करना चाहतें हैं ?

    -बैलेंस बनाये रखने के लिए 
(२)यदि सर्दी में पसीना आये तो,क्या करूँ ?
    -ठन्डे पानी में बर्फ डालकर नहा लो 
(३)यदि गर्मी में कपकपी छूटे तो,क्या करें ?
    -मच्छरों  के डॉ. को तुरंत दिखायो 
(४)गर्मियों में सूरज इतना गर्म क्यों होता  है ?
    -तेज धूप होने के कारण
(५)मेरे सभी दोस्तों की शादी हो गयी,मेरी क्यों नहीं हो रही ?
    -लड़कियों की जनसंख्या कम होने के कारण 
(६)आप चश्मा क्यों लगातें हैं?
    -आँखें चार करने के लिए,ताकि आपका कोई सवाल छूट न जाये 
(७)जोगा सिंह जी,सोने का क्या रेट है ?
    -एक रूपया>>>>>> खर्च करो,गोली खायो,सो जायो
(८)हमारा पडोसी बेकार है,क्या करें ?

    -आप उसे कार लाकर दे दो कार वाला हो जायेगा 
(९)सांप को दूध पिलाने से क्या होता हैं?
    -सपेरा खुश होता है,चलो ये पैसे तो बचे 
(१०)शाम को सूरज क्यों  भाग जाता है ?
    -रात से डर कर भाग जाता है
(more>>>http://atapatesawalchatpatejawab.blogspot.com)
    -

Saturday 23 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल चटपटे जवाब 
(१)यदि आपको टाइम मिल जाये तो ?
    -तो उसको "टाई"(बाँध  कर)करके सम्भाल कर रख लूँगा 
(२) कभी-कभी मेरे हाथ में पैन आता है ,क्या करूँ ?

    -पैन से दूसरों का पेन दूर करने की कोशिश करें 
(३)जंगल में मोर नाचता है,मोरनी क्यों नहीं ?
    -वो नाच देखने में मस्त होकर नाचना ही भूल जाती है 
(४)जोगा सिंह जी मितरां दा नां(नाम)चलदा, क्यों ?
    -क्योंकि पेट्रोल का खर्चा तो आता ही नहीं 
(५) घोड़ी पर बैठकर लड़का क्या सोचता है ?
    -लड़की पहले ही देख रखी है,ससपेंस तो ख़तम हो चुका है 
(६)बच्चे भगवान को याद क्यों नहीं करते ?
    -वे खुद ही भगवान होतें हैं.
(७)आदमियों के सींग क्यों नहीं होते ?
    -आदमियों के होते तो,महिलाएं भी सींग मांगती.भगवान के पास 
      सींग कम थे कहाँ से देते ,बेचारे कई पशु भी सींग बिना रह गए.
(८)जो किसी ना डरे ,उसे कैसे डराया जाये ?
    -ये काम तो छोटा सा बच्चा ही कर लेगा जी 
(९)सर्दी में पसीना आये तो क्या करें ?
    -जोगिंग छोड़कर पसीना पौंछ लो 
(१०)जोगी जी मुझे किसी से प्यार हो गया है,क्या करूँ ?
    -आपके करने लायक और कुछ बचा ही नहीं 
(more>>>>http://atapatesawalchatpatejawab.blogspot.com)
  

Sunday 17 July 2011

COMMENTS

Rakesh Kumar has left a new comment on your post
 "COMMENTS": 

अपनी टिपण्णी की पोस्ट पर भी पहली टिपण्णी भी मेरी ओर से.

आपका भी जबाब नहीं कोई जोगा भाई 
जब सवाल ही नहीं,तो जबाब कहाँ से होगा.

मेरे ब्लॉग पर आकर धन्य किया आपने मुझे.
बहुत बहुत आभार जी. 

COMMENTS

Rakesh Kumar has left a new comment on your post
 "अटपटे सवाल-चटपटे जवाब": 

जोगा सिंघजी बहुत अच्छा योग साधा है आपने.
अटपटे सवाल और उन पर आपके चटपटे जबाब.
वाह! क्या बात है.
आपके ब्लॉग पर आकर बहुत अच्छा लगा.

मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है. 

Tuesday 12 July 2011

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१) हमें हमारे देश से मोहब्बत क्यों है ?
    -क्योंकि देश को आपसे मोहब्बत है.
(२) आदमी टाइम देखता है,जानवर क्या देखता है ?
    -जानवर भी टाइम देखता है,कि आदमी की नज़र चूके तो मुंह मारू  
(३) यदि सप्ताह में आठ दिन होते तो ?
    -तो "अठताह "कहलाता
(४)क्या आप रेगिस्थान में नांव चला सकतें हैं ?
    -नांव तो क्या जहाज भी चला चूका हूँ 
registhan ka jahaj

(५) यदि आप फिल्म बनाते तो,कौन सी बनाते ?
    -" डिब्बा - बंद "
(६) क्रिकेट खतरनाक खेल क्यों है ?
    -हर समय नाक खतरे में जो रहती है 
(७) जोगा सिंह जी ,वास्तव में हमारे पास आपका जवाब नहीं,क्यों ?
    -होगा कहाँ से ,जवाब तो सिर्फ मेरे पास हैं 
(८) आखिर आप किस किताब से इतने जवाब देते हो ?
    -जिस किताब से आप सवाल लाते हो 
(९) आलू है क्या ?
    -सभी सबजियों का दोस्त है 
(१०) आजकल आदमीं इतना दुबला  क्यों हो रहा है ?
    -क्यों की उसका खाना तो टी.वी.मोबाईल ,पी.सी.,लैपटॉप ,वहिकल खा रहें हैं 
(सवाल इ-मेल करे -dr.kait.jogi@gmail.com  )  
  • Dr.JOGA SINGH KAIT "JOGI"
  • M.D.ACUPRESSUR
  • NATUROPATH
  • SR.ANNOUCER 
  • ALL INDIA RADIO,
  • SURATGARH

Monday 11 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१)पडौसी आपस में लड़ते क्यों हैं ?
   -तो क्या वे आपसे लड़े ?
(२)लडके की शादी में बाराती साथ क्यों जातें हैं ?
   -लड्डू खाने,दूल्हा तो खा ही नहीं पाता
(३)गाड़ी चलाने से पहले हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए  ?
   -गाड़ी आपकी है या नहीं 
(४)सूरज क्यों छिपता है ?
   -उसे भी अँधेरे से डर लगता है 
(५)आदमी ऊँची एडी के सैंडिल क्यों नहीं पहनता ?
   -वो ऊँचा उठना ही नहीं चाहता,महिलायों को ऊपर उठना चाहता है 
(६)जोगी जी में तो प्यार के लिए मरूँगा,आप क्या करेंगे ?
   -आपकी ये कार्यवाही देखने के लिए जिन्दा रहूँगा 
(७)जंगल का राजा गीदड़ होता तो ?

   -मरने के लिए शेर को शहर की तरफ भागना पड़ता 
(८)नाक कटने पर खून क्यों नहीं निकालता ?
   -आपके खून होता तो नाक कटने की नौबत ही ना आती 
(९)जिंदगी में नफ़रत कितनी बार मिलती है ?
   -एक बार,जो सारी उम्र के लिए काफी होती है 
(१०)सर ,मैं शिक्षित गरीब युवा हूँ,कोई रास्ता बताएं ?
   -शिक्षित रास्ता पूछते नहीं,बतातें हैं  

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)तीसरा विश्व युद्ध कब होगा जोगी जी ?
    -क्यों, आपने हिटलर बनना है 
(२)पैदा होते ही बच्चा रोता क्यों है ?

    -मम्मी  से कनेक्शन(नाल) काट देने के कारण रोता है 
(3)दिल कितने प्रकार का होता है ?
    -देना वाला, लेनेवाला ,अपने पास रखने वाला,३ प्रकार का 
(४)तारों के स्थान पर आदमी होते तो ?
    -कोई फर्क नहीं पड़ता,आदमी से आदमी नहीं मिलता,तारों से तारें नहीं मिलते 
(५)सुन्दर कौन है ?
    -बहुत से लोग हैं,एक हमारे मास्टर जी होते थे सुन्दर लाल,सुन्दर दास,सुन्दर सिंह आदि 
(५)मछली के कांटें,मछली को क्यों नहीं चुभते ?

    -वो मछली  को साबुत खाती है ना 
(६)प्यार की कोई मंजिल क्यों नहीं होती ?
    -प्यार करने वाले मंजे (चारपाई)के ऊपर बैठते ही,मंजिल कैसे होगी ?
(७)हाथी जन्गल का राजा क्यों नहीं होता ?
    -आप उसे कभी वोट देते ही नहीं 
(८)हमारा दिल क्या चाहता है ?
    -ऊटपटांग जवाब देने वाले को पीटना चाहता है 
(९)रात ना होती तो हम सोते कब ?
    -अब कौनसा आप दिन में नहीं सोते ?
(१०)पागल आदमी को पागल कुत्ता काट ले तो?

    -दोनों की दोस्ती पक्की 
Dr.JOGA SINGH KAIT "JOGI"

Tuesday 5 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१)अंग्रेजी में put पुट है,लेकिन  but बुट और cut कुट क्यों नहीं ?
    -अगर वे ये बात हमें समझा देते तो २०० साल तक अपने बूटों से हमें कैसे कूटते
(२)सूरज हमारा क्या लगता है ?
    -नाना जी लगतें हैं,इसीलिये सुबह उठकर उन्हें नमस्कार करतें हैं

(३)मछली जल की रानी है तो राजा कौन है ?
    -मगरमच्छ 
(४)आपको दिल दूँ या जान ?
    -जान देदो ये बड़ा होता है 
(५)महिलाएं शीशे के आगे ही क्यों बैठी रहतीं हैं ?
    -क्या करे,शीशे के पीछे बैठने की जगह ही नहीं होती 
(६)लोगों को गुस्सा क्यों आता है ?
    -आप द्वारा गुस्सा दिलवाने वाला काम करने पर ही आता है 
(७)क्या आप भी कभी अपने  आप से सवाल पूछतें हैं ?
    -जी हाँ,उनके जवाब भी आप ले जातें हैं 
(८)धरती पर अगर कोई सीमा ना होती तो?
    -"हद्द कर दी आपने "फिल्म ना बनती 
(९)लड़की वाले बरात क्यों नहीं लाते ?
    -आपका खर्चा बचाने के लिए 
(१०)हमेशां डर वाली बात ही सामने क्यों आती रहती है ?
    -आपका डर निकालने के लिए 
(सवाल इ-मेल करें-dr.kait.jogi@gmail.com)
(plz visit http://atapatesawaldrkait.blogspot.com)

Monday 4 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB
अटपटे सवाल चटपटे जवाब 
(१)रेलगाड़ी में नहाने के लिए बाथरूम क्यों नहीं होता? 
    -आपके नहाने से अगर बाथरूम की सफाई हो गई तो कौन जिम्मेवार होगा
(२)लोग (ट्राफिक में )सड़क पर झगडा क्यों करतें हैं?
    -वहां छुड़वाने वाले जो मिल जातें हैं 
(३)पढाई में इतने दुःख क्यों हैं ?
    -दूसरों के दुःख दूर करने के लिए हैं 
(४)लोग धार्मिक स्थानों पर पैसे क्यों फैकते हैं,क्या भगवान पैसे मांगने बैठें है ?
    -जी नहीं,भगवन तो क्या कोई भी मांगे तो हाथ में देतें है,बिन मांगे तो फैंका ही जायेगा 
(५)आप अटपटे सवालों के चटपटे जवाब ही क्यों देतें है ?
    -जैसा सवाल वैसा जवाब ,जनाब 
(६)प्यार फ़ैल होने पर एक दुसरे पर बे-वफाई का आरोप लगातें हैं,असल में बे-वफ़ा 
     कौन होता हैं,लड़की या लड़का ?
    -ना लड़की,ना लड़का,जिम्मेवार होती है गर्ज़
(७)जोगी जी बताएं,लडके छोकरियों के चक्कर में क्यों पड़ते हैं ?
    -आप भी तो ये सवाल पूछ कर चक्कर में पड़ ही गए ना 
(८)सर,पौधे साँस क्यों लेतें हैं?
    -आपकी साँस को चलाये रखने के लिए,ताकि आपको खरीद कर साँस ना लेना पढ़े 
(९)बारिश जल्दी क्यों नहीं आती ?
    -आये कैसे,इंधन के रेट कितने बढ़ गए हैं,अब पैदल ही आएगी 
(१०)शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेंहंदी क्यों लगायी जाती है?
    -ताकि सासु जी जाते ही बहूँ को काम पर ना लगा ले
(सवाल ईमेल करें dr.kait.jogi.@gmail.com)
{plz visit-http://atapatesawaldrkait.blogspot.com}

"डॉ.जोगा सिंह के घर के सामने अनशन ???"


COMMENTS (from donkey)
"डॉ.जोगा सिंह के घर के सामने अनशन ???"
आज सुबह ०६.१० मिनट पर गर्धवराजों के  रेंकने की आवाजें सुनकर अचानक 
मेरी नींद खुल गयी .आँखें मसलते हुए बाहर निकल कर देखा तो तीन गधे घर 
के सामने खड़े थे .मुझे लगा कि ये मेरे खिलाफ ही नारेबाज़ी कर रहें हैं .
मुझे देखते ही वे तीनों और जोर से रेंकने लगे ,मेरी तो मानों नीद उडी ही नहीं 
रफूचक्कर हो गयी है.वे रूक-रूक कर डेन्चू-२ करके नारे लगा रहे थे समझ  में
 कुछ देर से आया कि हो-न-हो मै इनके बारें में ज़यादा ही अटपटे सवालों के
 जवाब देने लगा हूँ ,इसलिए इन्होने ये कदम उठाया है.भाषा की दिक्कत तो
 थी ही, फिर भी मैंने दोनों हाथ जोड़कर अपने शब्दों में उनसे माफ़ी मांगी
 कि मैं क्या करूँ ?लोग आपके बारे में बहुत सवाल पूछतेंहैं सो जवाब तो देना
 ही पड़ता है .शायद वे मेरी बात को समझ गए ओरफिर जोरदार आवाज़ में
 डेन्चू-२ करने लगे मैंने सोचा शायद ये मुझे माफ़ करने के मूड में नहीं हैं.
फिर भी २-३ बार कोशिश की,लेकिन उन्होंने अपना अनशन ज़ारी रखा 
.इतना हो-हल्ला सुनकर परिवार के लोग,व अड़ोसी- पडोसी भी बाहर आ गए .
लेकिन वे भी मुझ से ही पूछते रहे कि ये क्या हो रहा है?मेरी मदद करने में 
सभी असमर्थ लग रहे थे मेरी प्यारी इकलोती पत्नी भी उलाहने भरे स्वर में
 बोली-"और लिखो गधों के बारे में ,कितनी बार कहा है ऐरे-गैरे के मुंह न लगा
 करो ,लेकिन मेरी कभी सुनो तो मानो, इतने लोगों के सामने जलूस
 निकलवाकर कलेजे में ठण्ड पड़ गयी होगी,बुदबुदाती एक लाठी उठा लायी ,
ये लो भगायो  इनको यहाँ से"मैंने कहा-"कांता देवी जी घर आये मेहमान का
 स्वागत ऐसे नहीं करते ,ये मेरे लेखन के सबसे परमान्नेंट किरदार हैं ,
इनकी बात समझे बिना ......?????
सभी पडोसी मेरी खिल्ली उड़ा रहे थे  
अचानक एक गधा  बोला -"जोगा सिंह जी,महे आदमिया
 आली तिरियाँ कोई अनशन-वनशन करने खातिर कोणी आया ,महे तो थाने
 लखदाद देवां ताईं आया हाँ के थे म्हाने रेडियो  अर पंजाब केसरी अखबार रे 
माएं इत्तो मान दिरायो है ,लगया रेवो सा ,महे अब्बे चालां,
राम-राम सा डेन्चू-२ .....................

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB
अटपटे सवाल चटपटे जवाब 
(१)सर्दी के बाद गर्मी ही क्यों आती है ?
    -क्योंकि गर्मी के बाद सर्दी आती है ,इसलिए.
(२)दिल के निशान में तीर का निशान क्यों होता है ?
    -आपको बचाने के लिए
(३)सागर संग किनारे हैं,फूलों संग बहारें हैं तो हमारे संग क्या है?
    -अटपटे सवालों की बौछारें हैं 
(४)आप खाने के लिए जीतें हैं या जीने के लिए खातें हैं?
    -जी, मैं तो जीतने के लिए ही जीता हूँ 
(५)मेरी पत्नी का पूरा ध्यान मेरे पर्स पर क्यों होता है ?
    -आपक पूरा ध्यान रसोई पर होने के कारण
(६)"बच्चे मन के सच्चे",तो आप और हम ?
    -"बड़े,मन के कड़े "

(७)सबसे नजदीकी दोस्त किसे माना जाये ?
    -जो सबसे दूर बैठा हो
(८)आम में गुठली ना होती तो कितना अच्छा होता ?
    -फिर आपको दूसरा आम नहीं मिलता
(९)पांचों उंगलियाँ बराबर क्यों नहीं होती ?
    -बराबर होती तो आप लोटा कैसे उठाते 
(१०)गधा लात की बजाये कान क्यों नहीं मरता ?
    -चढाते समय कान तो आप पकड़ लेते हो,मारे कैसे ?

(सवाल इ-मेल करें -dr.kait.jogi@gmail.com)  

Sunday 3 July 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

ATAPATE SAWAL-CHATPATE  JAWAB
अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१)कोलेज में लडके आशकी करतें हैं,पढ़ते क्यों नहीं ?
    -आप आशकी देखने जाते हो या पढ़ने ?
(२)जोगी, अंकल भैंस बड़ी होती या अकल ?
    -भैंस बड़ी होती है बेटा,जब वो दूध देती है,
      दूध देने के बाद छोटी हो जाती है 
(३)बच्चे किस महीनें में कम रोतें हैं ?
    -फरवरी के महीने में कम रोतें हैं,(२८-29 दिन होने के कारण)
(४)आजकल इंसानों में दुशमनी की वजह क्या है ?
    -सब कुछ पाने की इच्छा 
(५)क्या आप मेरी शादी में आयेगें  ?
    -जी नहीं ,आपको उम्र कैद हो रही हो ,मैं.......????
(६)ह़ा हा हा ...आप स्वर्ग जाना चाहेंगे या नरक ?
    -बधाई हो ,आखिर आपको कंडेक्टर की नौकरी मिल ही गयी 
(७)आजकल जिंदगी मौत क्यों बन गयी है ?
    -Ssseeeeeeeeeeeeeeeeeed>>>>>>>>>>के कारण 
(८)जोगा सिंह जी नज़रें कैसे मिलतीं हैं ?
    -नेत्रदान से 
(९)चूहे क्या करते हैं ?
    -दो काम करते हैं,एक-कुतरना,दूसरा-पेट में कूदना 
(10)मेरी घरवाली मुझे घर से बाहर क्यों नहीं जाने देती ?
    -फिर घर का काम कौन करेगा जनाब 
(और अधिक मनोरंजन के लिए लौग - इन करें)
 (http://atapatesawaldrkait.blogspot.com) 
(send atapate sawal - dr.kait.jogi@gmail.com)