FREE होम रेमेडी पूछने के लिए फ़ोन करें 09414989423(१)इस ब्लॉग में आप अपने अटपटे सवाल भेज सकतें है ,तरीका आसान है कमेन्ट के खाने में अपना कमेन्ट लिखें और साथ ही अपना अटपटा सवाल भी लिखें ज़वाब इसी ब्लॉग पर और पंजाब केसरी (रविवार की मैगजीन)में पढ़ सकतें है ,जो जालंधर से छपता है ,इस अखबार को आप ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं ,तो देर किस बात की भेजिए अपना अटपटा सवाल और पायें चटपटा ज़वाब ,साथ में मनोरंजन भी(बिलकुल फ्री ) (२)आप नुसका पूछने के लिए इस नंबर पर कॉल भी कर सकतें है (बिलकुल फ्री )(09414989423)E-MAIL भी कर सकतें हैं (dr.kait.jogi@gmail.com)(drkait@hotmail.com)(kait_jogi@yahoo.co.in)(drkait@rediffmail.com)ब्लॉग विजिट करते रहें मिलते है एक छोटे से ब्रेक के बाद

Followers

Thursday 30 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB 
अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)बिल्ली रास्ता काट जाने पर जूता क्यों झाड़ते हैं ?
    -बिल्ली को जूता ना मार सकने के कारण
(२)बच्चे चुनाव लड़े तो,चुनाव चिन्ह क्या रखेंगे ? 
    -खाली बस्ता 
(३)लोग अपनी घरवाली से क्यों डरतें हैं ?
    -घर चलता रहे,कहीं घर "चलता"ना हो जाये
(४)आजकल पेट बड़े क्यों हो रहें हैं?
    -नोटों की संख्या बढ जाने के कारण 
(५)दीवानों से क्या पूछना चाहिए ?
    -दीवानगी की हद पूछो 
(६)आकाश का रंग नीला क्यों ?
    -काला,सफ़ेद भी होता है 
(७)तारे तोड़ने के लिए क्या करना पड़ेगा ?
    -पहले तारे उगाने पड़ेंगे 
(८)धन से आनंद क्यों नहीं मिलता ? 
    -सारा धन मुझे भेज दो,खूब आनंद आएगा जी  
(९)रेल गाड़ी लोहे के मार्ग पर ही क्यों चलती है ?
    -पंचर होने से डरती है 
(१०)उल्लू को दिन में दिखाई क्यों नहीं देता ?
    -रात को दो उल्लू डाल पर बैठे बात कर रहे थे,
     कि आदमी को दिन में दिखाई क्यों नहीं देता ?

 

Wednesday 29 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)लोग दिल की तुलना शीशे से क्यों करतें हैं ?
    -लोगों को शीशा दिखाने के लिए 
(२)गुलाब के फूल में कांटे क्यों होतें हैं ?
    -कांटे तो सुरक्षा अधिकारी होतें हैं जी 
(३)नाक से खून आये तो देशी घी लगातें हैं,यदि मुंह से आये तो ?
    -समझो उस पर देशी घी डालने का समय नज़दीक आ गया है 
(४)प्यार में धोखा,छलावा,बकवास सब कुछ होने पर भी लोग 
     प्यार क्यों करतें हैं?
    -एक चीज़ में इतनी चीजें मिले तो कौन छोड़ेगा 
(५)यदि हम कोई सवाल न पूछे तो ?
    -बिना सवाल के भी उत्तर दे दूंगा जी 
(६)सास-बहु की लडाई होती है,सास-जमाई की क्यों नहीं होती ?
    -सास-जमाई की मुलाकात थोड़े से समय के लिए होती है ना 
(७)मैं पंडित बनना चाहता हूँ,मुझे कितनी पढाई करनी पड़ेगी?
    -कबीर जी के बताये ढाई - आखर पढ़ लो 
(८)प्यार बदनाम कब  होता है ?
    -ढाई आखर को जब कोई तीन अक्षर का  बनाना चाहता है 
(९)गर्मी में पानी गर्म क्यों होताहै ?
    -गर्म ना हो तो बर्फ किस काम आएगी जनाब
(१०)यदि दोस्त धोखा दे तो क्या करना चाहिए ?
    -दोस्त की गिफ्ट समझ  कर स्वीकार कर लेना चाहिए
(११)सोते समय आँखें बंद क्यों हो जाती हैं ?
    -और क्या करेंगी ,अँधेरे में उनको कुछ दिखता तो है नहीं 
(१२)हम मकान पर छत्त क्यों लगातें हैं ? 
    -आपकी छत्त किसी का फर्श बन सके 
(१३)लोग अपनी उम्र क्यों छिपातें हैं ?
    -आप जैसे लोग चुरा न सकें 
(१४)यदि पूरे देश में बर्फ गिरने लगे तो ?
    -आईस फैक्ट्री की ज़रुरत नहीं रहेगी 
(१५)आजकल इन्सान इतना दुखी क्यों है ?
    -होगा ही ,कोई दूसरे का दुःख दूर करता ही नहीं 
(plz kind visit http://atapatesawaldrkait.blogspot.com)

Tuesday 28 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१)आपकी पत्नी आपसे कौनसा अटपटा सवाल पूछतीं हैं ?
    -A.T.M. लेने  के बाद कोई सवाल बचा ही नहीं 
(२)मैं अपनी प्रेमिका के बिना रह नहीं सकता क्या करूँ ?
    -अब उसे तो आपके बिना रहने दो 
(३)सब्जिंयाँ इतनी मंहगी क्यों है ?
    -आपकी कमाने की क्षमता बढ़ाने के लिए 
(४)लड़कियाँ ,लड़कों को देखकर "चुन्नी" क्यों संभालने  लगतीं हैं ?
    -शायद आप द्वारा "चुनी"जा सके  

(५)पागल-प्रेमी और कवि में क्या अंतर है ? 
    -दुनियां दोनों की बातों को सुनना  पसंद नहीं करती
(६)हमें दिल की बात माननी चाहिए या दिमाग की ?
    -ये मौके पर निर्भर करता है 
(७)संसार में आदमीं को किससे डरना चाहिए ?
    -अपने आप से 
(८)"आगे कुंआं पीछे खाई" तो बीच में क्या ?
    -अपने आप को भूल गए,इतनी सी मुसीबत में 
(९)चोर हमारी बुद्धि को क्यों नहीं चुरा सकता ?
    -बुद्धि को आप कभी ताला ही नहीं लगाते,चोरी का क्या मज़ा 
(१०)अगर पृथ्वी नहीं होती तो?
    -आप पृथ्वी बनाने आ जाते 
(११)दुनियां में सबसे बुद्धिमान प्राणी कौन सा है ?
    -इसका जवाब देकर मैं "अपने मुंह मियां मिठू" क्यों बनूँ 
(१२)जोगी जी आपकी कुल उम्र कितनीं है ?
    -अभी तो "मीटर" चल ही रहा है >>>>>>>>>>>????
(१३)इंसान से बड़ा कौन है ?
    -"IN-SAAN" से बड़ा "OUT-SAAN" है 
(14)दिल और जिगर में क्या अंतर है ?
    -दोनों ही फिल्मों के नाम हैं,कोई अंतर नहीं 
(१५)शादी में शहनाई बजती है,तो तलाक में ?
    -तबला 
(plz kind visit atapatesawaldrkait.blogspot.com)

Sunday 26 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)आदमी की दो टांगे होने के बावजूद उसे गधा क्यों कहतें हैं ?
    -आदमी को डबल गधा कहना चाहिए ,क्योंकि जब आदमी 
     किसी को मारता है तो हाथ-पैर (चारों टांगों )का प्रयोग करता है 
(२)कहतें हैं गधे की लात पर भरोसा नहीं करना चाहिए,आपका क्या ख्याल है ?
    -मेरा ख्याल नेक है जी,बिलकुल भरोसा करना चाहिए,
      यदि आप पीछे से निकलेंगे तो लात पड़ेगी ही 
(३)हमें मोहब्बत करनी चाहिए या प्रेम?
    -ये फैसला तो आप करें,कि आपको मोहब्बत के साढ़े चार अक्षर सस्ते 
      लगतें हैं या प्रेम के अढाई अक्षर .
(४)जोगा सिंह जी,हम तो पागल हैं ,आप क्या हैं जी?
    -आपको पागल बनाने वाले को इतनी जल्दी भूल गए ,क्या बात है जी.
(५)"अगर बच्चे घर बसा लें "तो?
    -बापू को ख़ुशी होगी 
(६)रात को कुते क्यों भौकते हैं ?
    -तब तक दिन में भौंकने वाले "कुते"अपनी ड्यूटी करके सो चुके होते हैं
(७)क्या आप हाथी को सुई के छेद से निकाल सकतें हैं ?
     -बिल्कुल निकाल सकता हूँ ,बधाई कि आपने सुई के छेद में डाल तो दिया 
(८)आजकल महिलाएं इतनी कामयाब क्यों हो रहीं है ?
    -आदमियों की नालायकी की वजह से 
(९)स्पस्ट करे कि प्यार एक पूजा है या नहीं?
    -नहीं ,क्यों कि इसमें ना कोई अगरबती जलानी पड़ती है और ना ही कोई साज़??
(१०)आदमी की कामयाबी के पीछे औरत का हाथ कैसे होता है ?
     -कमाल है जी, थोड़े से बड़े होते ही अपनी "माँ" को भूल गए -शाबाश 
(plz kind visit atapatesawaldrkait.blogspot.com,
  plz send your atapate sawal by e-mail-dr.kait.jogi@gmail.com thanx 2u all)

Thursday 23 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब 
(१)"दिल तो पागल है "तो समझदार कौन है ?
    -ये फिल्म बनाकर पैसा कमाने वाला 
(२)आजकल लोग इश्वर का नाम क्यों नहीं जपते ?
    -जपें या ना जपें ,आपको तो कोई फायदा
      होने वाला नहीं है जी. 
(३)विज्ञानिक  कहतें है धरती घूमती है,
      फिर हम क्यों नहीं घूमते ?
    -यदि आप नहीं घूमते तो ,धुप-छांव कैसे देखते

(४)अंगूठी को हम पैर की उंगली में क्यों नहीं पहनते ?
    -पहनेगें तो लोग आपको महिला कहेंगें
(५)यदि सारे नेता नैतिकता,समाज सेवा का
     कोर्स करने लगें तो? 
    -ये पाठ ही पुस्तकों से हटा दिए जायेंगे 
(६)सपने में भगवन कहतें है वर मांगो ,क्या मांगूं  ?
    -सबसे पहले उनका परिचय-पत्र मांगो 
(७)यदि इन्सान हवा में उड़ सकता तो ?
    -कभी भी अपने ठिकाने पर वापिस नहीं लौट पाता

(८)शादी बरबादी कैसे है ?
    -शेर की उम्र ख़तम ,गधे की शुरू.
(९)गिरगिट, नेतायों की तरह रंग क्यों बदलता है ?
    -कमाल है,पहले ये सोचो जी कि 
      गिरगिट पहले हुआ था  या नेता ?
(१०)इश्क-विश्क में क्या अंतर है ?
    -ई  और वी का बाकि सब एक जैसा है 
(plz kind visit atapatesawaldrkait.blogspot.com)
(e-mail ur atapate sawal dr.kait.jogi@gmail.com) 

Tuesday 21 June 2011

ATAPATE SAWAL-CHATPATE JAWAB

अटपटे सवाल-चटपटे जवाब
(१)आजकल कुडियां(लड़कियाँ)चुन्नी सर पर
     लेने की बजाय गले में क्यों डालतीं हैं ?

    -सर पर ढकने लायक बाल ही कहाँ होते हैं जी 
(२)ज़िन्दगी मिलती है एक बार,मौत मिलती हैं
     एक बार,प्यार होता है एक बार,
     दिल टूटता है एक बार तो फिर
     आपकी याद क्यों आती है बार-बार ?
    -एक बार याद का बीज बो देने के कारण
(३)मेरा दिल एक लड़की के दिल पर आ गया,
     उसका दिल मेरे दिल पर क्यों नहीं आ रहा ?
    -तेरे दिल के नीचे दबा होने के कारण आएगा कैसे?
(४)एक लड़की अपनी सगाई तोड़ने के लिए क्या करे ?
    -घर वालों को बता दे कि आप उससे शादी
      करना चाहतें हैं,इतना ही काफी है
(५)कुत्ते के सींग क्यों नहीं होते?
    -उसकी पूंछ का तो आप कुछ बिगड़ नहीं सके,
     सींगों का क्या कर लेते?
(६)"एक के साथ ....एक फ्री"का ज़माना है,
      तो दुल्हन के साथ एक दुलहन फ्री
       क्यों नहीं मिलती?
    -आपका ऑफर आपकी संतान होने के
      बाद ही लागू होगा.
(७)यदि इन्सान हवा में उड़ सकता तो?
    -अभी तो बिना हवा के ही उड़ रहा है
(८)प्रशन ये है कि उत्तर क्या है?
    -दिशा है ,
(९)मेरा बापू मेरे से पैसे मांगता रहता है,
     क्या करूँ?
    -अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो रुपैये
       दे दिया करो
(१०)जोगी साब मेरे को प्रशन पूछना नहीं आता,
      क्या करूँ?
    -कोई बात नहीं जवाब ही पूछ लिया करो 

 

Monday 20 June 2011

चुटकला


चुटकला 
 निवास में प्रथम तल पर  आमने सामने 
दो कर्मचारी रहते थे
ऊपर जाने के लिए सीडियां थी,जिसमे रोशनी नहीं थी.
ऑफिस वाले भी बल्ब नहीं लगा रहे थे,तारभी टूटे थे.
एक ने सुझाव दिया की एक तार व बल्ब लाकर लगा 
लेते हैं,
एक महिना आप,एक महिना मैं,बारी -२ से लाइट 
अपने निवास से देते रहेंगे 
दूसरा बोला-एक महीने बाद ट्रासफर हो गया तो?
हम एसा करतें हैं-एक तार तेरे निवास से एक मेरे 
निवास से लगाकर काम चला लेतें हैं ??????

Monday 13 June 2011

ATAPATE SAWAAL

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAB
अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)प्यार करने वाले को दुनियां पागल कहती है,तो प्यार नहीं करने वाले को क्या कहेगी ?
     -शादीशुदा 
(२)गाँव की लड़कियाँ हमे क्यों नहीं छेड़ती ?
     -वो आपकी ओकात जानती है 
(३)यदि बांयीं आँख पलक मारे तो क्या शगुन होता है ?
     -अच्छा होता है,सेंडिल फ्री में पडतें हैं
(४)गधे,घोड़े  में क्या फर्क है ?
    -समझदारी का, गधा काम करके भी मुर्ख,घोडा ना करके भी समझदार 
(५)मैं गर्ल फ्रेंड का नाम किस पंडित से रखवायूं ?
     -किसी डॉ. से रखवायो
(६)इन्सान को सबसे ज्यादा ख़ुशी कब होती है ?
     -मरने के बाद ,उस समय कोई तम्मना बाकी नहीं रहती 
(७)प्यार करने वालों को लोग अँधा क्यों कहते हैं ?
     -क्योंकि वे देखने वालों को देखते ही नहीं 
(८)यदि आप फौज में होते ,कभी छुट्टी  न मिलती तो ?
     -कुंवारा ही रिटायर हो जाता 
(८)कान धोखा खा सकतें है,आँखें क्यों नहीं ?
     -आँखों के सामने पलक नाम के गेटकीपर हैं 
(९)दुनियां में सबसे बड़े झूठे आदमी का नाम बतायो ?
     -डॉ.जोगा सिंह कैत"जोगी" ये कभी भी किसी सवाल का सही जवाब देता ही नहीं 
(१०)क्या आप बिलकुल अँधेरी रात में देख सकतें है ?यदि हाँ तो क्या देखतें हैं ?
     -जी हाँ ,रोज़ देखता हूँ अँधेरा ही अँधेरा  नज़र आता हैं 
(११)धरती पर मनुष्य कब बना ?
     -जब उसने अपना तन ढकना सीखा 
(१२)उल्लू रात को क्यों निकलते हैं ?
     -ये देखने कि हमें देखने वाले कितने उल्लू जाग रहें हैं 
(१३)आँख का प्रयोग किस लिए किया जाता है ?
     -सर फुड़वाने के लिए 
(१४)यदि"दिल तो पागल है" तो सही कौन है ?
     -फिल्म बनाकर पैसा कमाने वाला 
(१५)भगवन ने हमारे जैसा रूप पशुयों को क्यों नहीं दिया ?
      -कहीं वे भी बहरूपिये ना बन जाएँ 
(PLZ KIND VISIT http://atapatesawalchatpatejawab.blogspot.com) 

Sunday 12 June 2011

JOKES (CHUTKALE)

चुटकले 
(१)एक आदमीं शराब से तंग आकर ख़ाली बोतले फैंकने लगा 
    पहली बोतल फैंकते हुए बोला-तेरी वज़ह से मेरी नौकरी गयी 
    दूसरी फैंकते हुए बोला-तेरी वज़ह से मेरी बीवी मुझे छोड़ कर चली गयी
    तीसरी फैंकते हुए बोला-तेरी वज़ह से मेरा घर उजड़ गया
    चौथी हाथ में आई वो भरी हुयी थी,
    बोला-तूं पीछे हट जा ...........
    तेरा इसमें 
    कोई कसूर नहीं !!!!!!!!!!!!!!!!!!!
(२)बस में कंडेक्टर टिकट काट रहा था ,जो  स्टुडेंट कहता उसे छोड़ देता 
     एक सफ़ेद बालों वाला बाबा जी से टिकट पूछी तो बाबा जी बोले-स्टुडेंट.
     कंडेक्टर ने पूछा- आप कौन सी क्लास में हैं .
     बाबा ने ज़वाब दिया-प्रौढ़ शिक्षा वाले स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता  हूँ
(३)एक आदमी डॉ. से मिलाने गया फीस दे कर परची बनवाई ,लाइन  में लगा 
     जब बारी आई तब डॉ. को देखकर वापिस मुड गया 
     डॉ. ने पूछा - क्या बात हो गयी मुझे देखकर वापिस क्यों मुड़े?
     आदमीं ने ज़वाब दिया -डॉ.साहेब मैं तो बाल उगने की दवाई लेने आया था 
     आपकी गंज देखकर ही वापिस मुड़ा हूँ
(४)बस में एक ७० साल की महिला ने ६० साल के हरियाणवी आदमी से 
     पूछा - ताऊ कित जारीयो स,ताऊ को मन ही मन गुस्सा तो आया ,फिर भी 
     ज़वाब दिया -बेटी थारे खातिर छोरो खोजन  जारीयो हूँ
(५)टी.टी .ई ने जनाने डिब्बे में चदते आदमी को रोका और कहा-एस डिब्बे 
     में आप नहीं चढ़ सकते ,ये जनाना डिब्बा है 
     आदमी बोला मेरे पास टिकट है जी ,ये देखो     
     टी.टी .ई बोला ये मेल का टिकट है ,और ये डिब्बा फेमैल है ,समझे क्या ?
(६)एक सिपाही ने स्कूटर पर बैठे तीन  लोगो को रुकने के लिए हाथ दिया .
     स्कूटर चला रहा आदमी बोला -साब जी ,हम पहले ही तीन बैठे हैं ,आपको 
     लिफ्ट दे कर बिठाएगें  कहाँ ?(इतना कह कर वो आगे निकल गए  सिपाही 
     सोचता ही रह गया)
(७)दो दोस्त बातें कर रहे थे -यार एक बात बता दुनियां में सबसे दुखी आदमी कौन सा है?
     दूसरा बोला -आँखों वाला डॉ.
     --वो कैसे ?
     --वो ऐसे ;कि दिन भर लोग उसे आखे दिखाते है ,शाम को घरवाली आँखें दिखाती है 
(८)अरे एक बात बता -डॉ.लोग मरीज़ की जीभ क्यों देखतें हैं?
     दूसरा-वो इसलिए देखतें है कि यदि मरीज़ ठीक ना हुआ तो गलियां निकालने के 
     लिए जीभ कितनी लम्बी है 
(९)एक आदमी सड़क के किनारे भठ्ठी  पर कढ़ाही रखे कड़छी से हिला रहा था 
     लोगों ने देखा ,ना ही भठ्ठी में आग है,और ना ही कढ़ाही में कुछ है ,फिर भी हिलाने 
     नाटक कर रहा है ,ये देखने काफी लोग इकठ्ठा हो गए और पूछा -अरे भाई तुम 
     आखिर बना क्या रहे हो 
     उसने धीरज से ज़वाब दिया -बुद्धू बना रहा हूँ !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
(१०)अध्यापक ने बच्चे से पूछा-सूरज उत्तर दिशा से क्यों नहीं उगता ?
     बच्चे ने ज़वाब दिया -सर उधर हिमालय पर्वत ,रोज़-२ कौन चढ़े ?  
     (संकलन - डॉ. जोगा सिंह कैत "जोगी" M.D.(ACCUPREESUR,NATUROPATH)
       संपर्क -09414989423

मेरे शेष जीवन का उदेश्य :-


मेरे शेष जीवन का उदेश्य :-
१)कन्या भ्रूण हत्या के विरूद प्रचार  
२)नेत्रदान के संकल्प करवाना
३)रक्त दान हेतू प्रेरणा
४)वृक्षो की रक्षा
५)राजस्थानी को मान्यता
६)प्राकृतिक चिकित्सा का प्रचार
७)मेरे देश का हर बच्चा निरोगी
     व स्वस्थ रहे.
                   ......शुभकामना  

ATAPATE SAWAAL - CHATPATE JAWAAB

ATAPATE SAWAAL - CHATPATE जवाब
अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)मैं डॉ. के पास गया गंज ठीक करने की दवाई लेने लेकिन 
     डॉ. को देखते ही मैं वापिस क्यों भाग आया ?
     -डॉ. की गंज देख कर 
(२)मुझे रात को नींद नहीं आती क्या करूँ ?
     -फौज में भर्ती होकर सीमा पर पहरा दिया करो जी 
(३)जोगासिंह जी ,यदि आप गंजे होते तो कैसे लगते ?
     -ऐसे लगते..ऐसे लगते ..ऐसे लगते ..
       जैसे सर पर एक भी बाल ना हो 
(४)जोगी जी आप चश्मा लगातें हैं
       क्या आपके शहर में आँखों वाला डॉ. नहीं है ?
     -डॉ.तो सभी आँखों वाले ही है जी बिना आँखों वाला तो कोई नहीं !!!!!!
(५)तो ये बताईये जोगी साब ,पहले मुर्गी आई या अंडा ?
     -दोनों ही नहीं ,पहले आया था मुर्गा 
(६)अगर आपके पूंछ होती तो ?
     -खड़ा-खड़ा हिलाता रहता ,और क्या सफेदी करता 
(७)कुत्ता एक पैर उठाकर पेशाब क्यों करता है ?
     -कम से कम एक पैर तो भीगने से बचाता है 
(८)दिन में तारे क्यों नहीं दिखते ?
     -आपने अभी तक कोई ऐसा काम ही नहीं किया होगा कि...!!!
(९)काटने वाले कुत्ते की पहचान बताएं ?
     -कुत्ते तो सभी काटने वाले ही होते हैं ,लेकिन काटते किसे हैं ,ये पूछिए ?
(१०)जोगी जी ठीक है ,कुत्ते हमें क्यों काटतें हैं ?
     -कुत्ते ज़्यादातर उसी को काटतें हैं ,जिसने उनका भोजन
       (मांस) खाया होता है 
       (अपना अटपटा सवाल अभी  इ-मेल करे
          ( kait_jogi@yahoo.co.in) - (dr.kait.jogi@gmail.com)

Thursday 9 June 2011

COMMENT


Dr. Mukesh Raghav, Bikaner Has left a comment on New Your post
 " FUNY ARTICAL "Agar AADAMI SEENG KE HOTE" ":

Dr. Jog Singh, are the horns of a man are woman, then married to
 Admioan was not so Well, God is so cruel, yeah you would assume,
 the fact of the Singo doctor made the first in the world Doctor does
 to your thinking and writing Asadhuvad.
Regards

Tuesday 7 June 2011

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAAB

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAB 
      अटपटे सवाल -चटपटे जवाब 
(1) टी. वी. ने माहौल ख़राब कर रखा है ,फिर भी ये घर-घर में है ,क्यों?
     -ताकि बाहर का माहौल तो ठीक रहे 
(२)आँखों वाला डॉ.इतना परेशां क्यूँ रहता है ?
     -परेशां होना वाजिव है जी,दिनभर लोग आँखें दिखाते है ,
      शाम को घर वाली आँखें दिखाती है 
(३)आजकल हर्ट के ओपरेशन बार -बार होने लगें हैं ,
     आप आसान सा तरीका बतायो ?
     -हर्ट के पास चैन (जिप)लगा देनी चाहिए 
(४)जोगी जी हर्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना चाहिए ?
     -अपना दिल किसी प्रेमिका को दे देना चाहिए 
(५)नए आशिकों और पुराने  आशिकों में क्या  फर्क है ?
     -पुराने  आशिक बच्चे पैदा नहीं करते थे 
(६)जोगा सिंह जी आप लाफ्टर शो में क्यों नहीं आते ?
     -उनका माईक मेरे मुंह तक आता ही नहीं नीचे रह जाता है 
(७)"मुझ से शादी करोगी.."ये बात प्रेमिका से पूच्छ लूं ,क्या ?
     - पूच्छ लो ,यदि उसने हाँ कर दी तो फिर मत कहना
       "शादी करके फस गया यार "
(८)यदि आप कुंवारे होते तो क्या करते ?
     -शादी 
(९)जोगी जी ,मेरी कोई प्रेमिका नहीं है क्या करू ?
     -अरे , तूं इस काम में भी बे-रोज़गार रह गया  
(१०)मुझे पंडित ने कहा है तेरे भविष्य में लड़की का योग ही नहीं ,क्या करूँ ?
     -बेटे भविष्य में ही नहीं है ना ,वर्तमान  में तो है 

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAAB

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAB
        अटपटे सवाल -चटपटे जवाब 
(१)मोटर साईकिल पर ३-४ जने क्यों सवारी करतें है ?
     -क्या करे बेचारे पांचवें को बिठाने की जगह ही नहीं होती 
(२)वरिष्ट नागरिकों की टिकट में छूट क्यों होती है ?
     -आप जानते ही है की "बचपन - पचपन"(+) एक सा होता है 
(३)विभाग वाले टूटी सड़कें जल्दी ठीक क्यों नहीं करवाते ?
     - आपको  एक्सीडेंट से बचाने के लिए 
(४)सड़कें वर्षा आने से पहले ही क्यों बनातें है ?
     -टूट जाने पर सडक बनाने वाले पर दोष नहीं आता ना 
(५)टी.टी.ई हमें जनाने डिब्बे में क्यों नहीं चढ़ने देते ?
     -कैसे चढ़ने दें भाई, आपके पास टिकट होता है "मेल"का ,
      "फी-मेल " डिब्बे में कैसे चढ़ने दें
(६)लाल झंडी देखकर ट्रेन रुक जाती है,दस्तक्यों नहीं रुकते ?
     -क्यों की वो किसी पटरी पर नहीं चलते 
(७)गधे  को लोग मूर्ख क्यों कहतें है ?
     -अपने आपको समझदार सिद्ध करने के लिए 
(८)बगुला पानी में एक टांग पर क्यों खड़ा होता है ?
     -पानी में दोनों टाँगें देखकर मछली पहचान ना ले
(९)कुत्ता एक टांग उठाकर पेशाब क्यों करता है ?
     -कमाल है,दोनों टाँगें उठाकर पेशाब  करेगा तो गिर नहीं जायेगा क्या  
(१०)गधा जुगाली क्यों नहीं करता ?
     -जब आप नहीं करते तो वो क्यों करे  

Sunday 5 June 2011

ATAPATE SAWAAL-JAWAAB

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE JAWAB 
         अटपटे सवाल-चटपटे जवाब
(1) ट्रेन चलते समय धक्का क्यों मारती है ?
     -डिब्बे एक दुसरे को कहते है ,चल मेरे भाई 
(२)क्रिकेट में छक्के के स्थान पर आठ्ठा लगाने लगें तो?
     -ग़लत खेलने के कारण पेवेलियन जाना पड़ेगा 
 (३)परीक्षा के दिनों में पसीनें क्यों छूटते हैं ?
    -अप्रेल में परीक्षा होने के कारण पसीना तो आएगा ही 
(४)गधे  के सींग क्यों नहीं होते ?
    -क्यों जी दुलत्ती काफी नहीं है क्या ?
(५)हाथी के सींग क्यों नहीं होते ?
    -वो तो तुने  साईकिल में लगावा लिये
(६)मास्टर जी हमें मुर्गा ही क्यों बनाते है मुर्गी क्यों नहीं बनाते ?
     -उनको डर है कहीं  क्लास अण्डों से न भर जाये 
(७)जोगी जी ,लठ्ठ के पर्यायवाची बतायो ?
     -पांच का क्या करोगे ,सिर में पड़े तो एक ही काफी है   
(८)ज़ल्दी से बतायो विश्व में कितने देश है ?
     -एक ...........................................ठीक है ना?
(९)लोग बस में टिकट क्यों कटवाते हैं ?
     -ताकि रास्ता आसानी से कट जाये 
(१०)बस की १,२,३,सीटों पर सोना मना क्यों होता है ?
     -आपको सोते देखकर इंजन को नींद ना आजाये 

ATAPATE SAWAAL-JAWAAB

ATAPATE SAWAAL-CHATPATE जवाब
       (अटपटे सवाल-चटपटे जवाब)
(1)मेरे तीन  बेटे हैं ,घोर आलसी क्या करूँ ?
    -आलसी यूनियन का गठन करो
(2)आपकी पत्नी का नाम क्या है ?
    -हिंदी में कान्ता,अंग्रेजी में कांटा
(३)लोग अपनी पत्नी के बालों को घटा क्यों कहते है ?
   -दिनों-दिन घटते रहते है इसलिए
(4)बी. वी.,टी.वी., टी.बी.,में क्या फर्क है ?
    -तीनों से पीछा छुड़वाना मुश्किल है 
(५)प्रेमी शादी से पहले ज्यादा गीत गाते है या बाद में ?
    -बाद में ,रोज़ नए राग के साथ 
(6)अगर सूरज रात को उदय होने लगे तो ?
    -महिलाएं सूरज को देखकर करवाचौथ का व्रत खोल लेंगी 
(७)महिलाएं गंजी क्यों नहीं होती ?
    -हों भी कैसे लम्बे बाल झड़ने में लम्बा समय लगता है जी
(८)महिलाएं इस जनम के पति को ही अगले जन्म में क्यों चाहतीं हैं ?
    -ताकि इस जन्म में रही कसर अगले जन्म में पूरी की जा सके 
(९)पत्नी गा रही थी "दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिये ...."
     क्या करूँ  जोगी जी?
    -"जान" लेकर क्या करोगे ,आपकी तो वैसे ही" जान"
      निकल जाती होगी" जान "का गाना सुन कर 
(१०)सर, हमारी कॉपी में लाईनें क्यों होती हैं ?
    -अक्षरों को टांगने के लिए होती हैं 

Saturday 4 June 2011

ATAPATE SAWAAL-JAWAAB

अटपटे सवाल - चटपटे जवाब 
(१)सूरज उत्तर  दिशा से क्यों नहीं निकलता ?
    -रोज़ -रोज़ हिमालय पर्वत कौन चढ़े भाई 
(२)यदि आदमी के दो सींग होते तो ?
   


















 -एक पूंछ  फ्री मिलती 
(३)मंदिर में जाने से पहले घंटी क्यों बजायी जाती है ?
    -ये उनकी कॉल -बैल जो है
(४)चिराग तले अँधेरा क्यों ? 
    -चिराग तले अँधेरा इस लिए होता है 
      ताकि कोई प्रकाश का उत्पति स्थल न देख ले 
(५)मौत पूछकर क्यों नहीं आती ?
    -वो जानती है ,कि लोग बच्चों  से कहलवा देंगे कि पापा घर नहीं हैं 
(६)बच्चे गली में क्रिकेट  क्यों खेलतें हैं ?
    -बड़े भी तो "गली" में खेलते है 
(७)दुनियां में कितने अमीर हैं ?
    -सभी अमीर हैं भाई,"मीर"एक ही था जो दुनियां से चला गया 
(८)नया साल १ जन की बजाये १ फरवरी  को क्यों नहीं शुरू होता?
    -वो ओवर टाइम करने से मना कर देता है न 
(९)"गदर"-एक प्रेमकथा है तो ,"लगान" क्या है ?
    -क्रिकेट कथा है जी
(१०)भगवान के पास लैटर कैसे भेजूं जोगी साब ?
    -ये काम तो अंतिम साँस गिन रहा  कोई पोस्टमैन आसानी से कर सकता है  

Friday 3 June 2011

ATAPATE SAWAAL-ZAWAAB

अटपटे सवाल चटपटे ज़वाब 
(१)गधे के सींग क्यों नहीं होते ?
    -दुल्लती कम है क्या ?
(२)औरत अपने पति का नाम क्यों नहीं लेती ?
    -जिससे ज़िन्दगी भर न बने उसका नाम ही क्यों लेना 
(३)आदमी घर से निकलते वक़्त घडी देखता है,
     औरत क्या देखती है ?
  




                -आईना देखती है 
(४)हमारा पडोसी दारू पीकर गली में गाली- गलोज करता है ,
     क्या करे ?
    -उसकी हालत देखकर आपका मन दारू पीने को
      नहीं करता ये कम है क्या ?
(५)सुबह उठाते ही क्या करना चाहिए?
    -सपनों का टी.वी.ऑफ करना चाहिए 
(६)रेलगाड़ी लाल झंडी देख कर रुक जाती है
      दस्त क्यों नहीं रुकते ?
    -दस्त किसी पटरी पर नहीं चलते भाई.
(७)शायर से शेर सुन कर लोग वाह-वाह क्यों करते हैं?
    -शेर से बच जाने के कारण
(८)लोगों की गाड़ी रास्ते में ही ख़राब क्यों होती है ?
    -उसे पता है लिफ्ट लेने वाला धक्का तो लगाएगा ही 
(८)जो सदा हसता रहे उसे क्या कहेंगे?
(९)डॉ. हमारी जीभ क्यों देखता है ?
    -लम्बाई देखता है कि ठीक ना होने पर, 
     ये कितनी गालियाँ उगल सकती है
(१०)सूरज उतर दिशा से क्यों नहीं उगता?
    -आपने उसे बोया कहाँ था ?
      








(सवाल पूछने के लिए टिपण्णी 
      (कमेन्ट)के खाने का प्रयोग करें जी )

Thursday 2 June 2011

ATAPATE SAWAAL-ZAWAAB

अटपटे सवाल - चटपटे ज़वाब 
(१)लड़की के सैंडल और साईकिल के हैंडल में क्या फर्क है ?
    -दोनों ही आपको गिरने से बचातें हैं 
(२)लड़कियाँ जीन्स की पेंट क्यों पहनतीं हैं ?
    -क्योंकि अभी तक किसी कंपनी ने जीन्स की सलवार बनायीं ही नहीं 
      इस पर मेरा कॉपी राईट है ना 
(३)आजकल लड़कियाँ सीटी की आवाज़ सुनकर रुकती क्यों नहीं ?
   -सैंडल बहुत महंगे हो गए है जी 
(४)प्रेमिका की खातिरदारी करते समय 
     यदि जेब में पैसे ना हो तो क्या होगा ?
   -बहुत ही अच्छा होगा प्रेमिका के लिए कि समय रहते  
     आपकी असलियत सामने आ गयी 
(५)लड़कियों को रेशमी रुमाल ही क्यों भेंट किया जाता है ,
     सूती क्यों नहीं ?
   -भेंट करके देख लो "सूत "के रख देगी आपको 
(६)मछ्छर  कान के पास घूं-घूं करके पैर पर क्यों काटते हैं ?
   -भारतीय मछ्छर परंपरा निभाते  है हमले से पहले जगायो ,
     फिर चरण स्पर्श करो ,फिर हमला करो 
(७)मछ्छर मारने-भगाने के इतने तरीके है ,अब ये क्या करेगें ?
    -मछ्छर ब्लड बैंक जाकर खून पी लेंगे जी 
(८)यदि आपको भगवान मिल जाये तो आप उनसे क्या मांगेगे ?
    -भगवान से परिचय पत्र मांगूंगा 
(९)यदि आपको भगवान मिल जाये तो आप काया करोगे ?
     -प्रणाम
(१०)लहसुन,प्याज़,गाजर,मूली ज़मीं के अन्दर क्यों पैदा होती है ?
     -ये सर्दी के मौसम में होने के कारण उनको भी अपना ठण्ड से बचाव करना होता जी 
(यदि आपके मन में भी कोई अटपटा  सवाल हो तो नीचे कमेन्ट के खाने में लिख दें)  

Wednesday 1 June 2011

ATAPATE SAWAAL CHATAPATE ZAWAAB


ATAPATE SAWAAL CHATAPATE ZAWAAB
0१.गल्लां गोरियां दे विच टोये,क्यूँ होए?
     तुसी चुंडी वड्डी ते ओहो रोये
     हजु सम्भालन वास्ते होय टोये
0२.हमें रात को मछर बहुत काटतें है.क्या करे ?
     दिन में मौका दिया करो ना
0३.५ का पहाडा पड़कर ही क्यों घडी में टाइम देखना सिखाया जाता है ? ६ का क्यूँ नहीं?
     ताकि छटी का दूध याद ना आ जाये.
0४.जुकाम में छीकें क्यूँ आती हैं ?
     इसकी आवाज़ सुन कर दूसरे सावधान हो जाएँ 
0५.मेरा मोटापा बहुत बढ रहा है क्या करू ?
     वजन तुलवा लो 
0६.जोगी जी ,सभी आदमिओं का स्वभाव एक सा क्यों नहीं होता?
     एक सा हीं रखना होता तो इतने आदमी बनाने की ज़रुरत ही क्या थी 
0७. दुनियां में सबसे महान कौन है ?
     मेरे होते  हुए ये सवाल पूछने की ज़रुरत ही नहीं है भाई 
0८.जोगी जी यदि आप पागल होते तो आपका पागलखाना कहाँ होता?
     जी,जहाँ आप खाना खिलाते वहीँ होता जी ,मेरा पागल-खाना
0९.आपकी पत्नी सवालों का ज़वाब देने कब आ रही है ?
     कभी नहीं ,क्योंकि वो ज़बाव देती नहीं सिर्फ सवाल पूछती है 
१०.यदि बरसात में मोर नाचे तो ?
    तो समझो एक मोर और आने वाला है 
११. जगत मामां कोंन है ?
    चाँद मामां
१२.दिल नूं लग जांन रोग तां की करिए ?
     बधाई,हूँ तुसीं सवाल पुछन लई वेल्ले हो गए हों
१३.लोग मुझे काँटा समझ कर क्यूँ फेंक देते है?
     आप चुभते ज्यादा होंगे जी .
१४.आजकल बच्चे माँ-बाप की सेवा क्यूँ नहीं करते ?
     वे भी अपने माता-पिता के पद चिन्हों पर चलतें हैं ,वे अपने बच्चों की सेवा करने लगतें है
१५.अगर तारे नीचे,धरती ऊपर होती तो हमारे पैर कहाँ होते ?
     ऊपर होते जैसे रात को होते हैं 
१६. यदि अब हीर होती तो ?
      फिर मुझे आपके सवालों के ज़बाव देने का समय ही नहीं मिलाता 
१७.मेरी पत्नी मुझ से रूठ कर पीहर चली गयी है क्या करूँ ?
      आप अपनी ससुराल चले जाईये 
१८.चिड़िया क्यूँ उड़ती है ?
     चुगे को चुगने के लिए